Hurun India Rich List 2025: टॉप 10 अमीर भारतीयों के नाम और उनकी कंपनियाँ

Hurun India Rich List 2025: टॉप 10 अमीर भारतीयों के नाम और उनकी कंपनियाँ

Hurun India Rich List 2025 में भारत के टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्तियों, नए अरबपतियों और बॉलीवुड के पहले अरबपति शाह रुख खान की जानकारी पाएं। जानें किसने बनाई भारत में सबसे अधिक संपत्ति और इस साल के मुख्य बदलाव।


Hurun India Rich List 2025

हर साल Hurun Report और M3M India मिलकर Hurun India Rich List जारी करते हैं। 2025 में इस लिस्ट का 14वां संस्करण जारी किया गया, जिसमें भारत के सबसे अमीर लोगों के नाम, उनके व्यवसाय, और संपत्ति का विवरण शामिल है। यह लिस्ट भारतीय बिज़नेस, उद्योग, टेक्नोलॉजी, और यहां तक कि बॉलीवुड की दुनिया में भी नए ट्रेंड को दिखाती है।

Hurun India Rich List 2025

टॉप 10 अमीर भारतीय और उनकी कंपनियाँ

रैंकनाम और कंपनीकुल संपत्ति (2025, करोड़ रुपये)
1मुकेश अंबानी – रिलायंस इंडस्ट्रीज़9,55,410
2गौतम अडानी – अडानी ग्रुप8,14,720
3रोशनी नादर मल्होत्रा – HCL2,84,120
4साइरस एस. पूनावाला – सीरम इंस्टीट्यूट2,46,460
5कुमार मंगलम बिड़ला – आदित्य बिड़ला ग्रुप2,32,850
6नीरज बजाज – बजाज ग्रुप2,32,680
7दिलीप संघवी – सन फार्मा2,30,560
8अजीम प्रेमजी – विप्रो2,21,250
9गोपीचंद हिंदुजा – हिंदुजा ग्रुप1,85,310
10राधाकिशन दमानी – एवेन्यू सुपरमार्ट्स (DMart)1,82,980

इस साल के नए और युवा अरबपति

इस साल की सूची में रोशनी नादर मल्होत्रा ने HCL की चेयरपर्सन के रूप में टॉप 3 में एंट्री करके नया इतिहास रचा। वहीं, स्टार्टअप इंडस्ट्री से भी कई युवा अरबपति सामने आये हैं, जैसे Zepto के कैवल्य वोहरा और आदित पलिचा।

2025 की सूची में कई नए नाम शामिल हुए हैं जैसे रोशनी नादर मल्होत्रा (HCL) जो पहली बार टॉप 3 में आई हैं। नीरज बजाज की संपत्ति में 43% की बढ़ोतरी हुई, जबकि कुछ बड़े उद्योगपतियों की संपत्ति में गिरावट भी देखी गई । Haldiram, M3M, SG Finserve जैसी कंपनियों के मालिकों ने पहली बार अरबपति क्लब में जगह बनाई है।

Hurun Rich List में भारत के कई युवा अरबपतियों के नाम भी हैं।

  • Kaivalya Vohra (22 वर्ष, Zepto)
  • Aadit Palicha (23 वर्ष, Zepto)
  • Ritesh Agarwal (31 वर्ष, OYO)

इन युवाओं ने स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी से अरबपति बनने की नई मिसाल पेश की है


बॉलीवुड और नए फील्ड्स की एंट्री

2025 में बॉलीवुड के शाहरुख़ खान भी पहली बार अरबपति क्लब में पहुंचे हैं, और उनकी Red Chillies Entertainment इस कामयाबी में अहम रही है। टेक्नोलॉजी, कंज्यूमर गुड्स, हेल्थकेयर और रिटेल जैसे क्षेत्रों से भी नए नामों का उदय हुआ ह। इसके अलावा Juhi Chawla और Hrithik Roshan भी कलाकारों की सूची में आगे हैं


निष्कर्ष

Hurun India Rich List 2025 यह दिखाती है कि भारत में केवल पारंपरिक उद्योग ही नहीं, बल्कि नए टेक्नोलॉजी और सेवा क्षेत्र भी उन्नति की राह पर हैं। यह सूची युवाओं और उद्यमियों के लिए प्रेरणा है कि भारत में विविध क्षेत्रों में बड़ा मुकाम पाया जा सकता है।

References:

You May Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top